3 बच्चों की मां से गैंगरेप के बाद बर्बरता

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस वारदात के पांच दिन बाद गुरुवार को पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की संबंद्ध धाराओं के तहत दुष्कर्म, गंभीर रूप से घायल करने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला का दुष्कर्म के बाद उसके साथ बर्बरता की। अधीक्षक ने बताया कि दो और लोगों ने वारदात में आरोपी का साथ दिया। हालांकि उन्होंने महिला का बलात्कार नहीं किया। पीड़ित आदिवासी महिला का पति मजदूरी करता है और वह घटना के समय घर से बाहर था। महिला के तीन बच्चे हैं।

घटनास्थल से एक रिक्शावाले ने महिला को घर पहुंचाया और उसकी अगली सुबह उसे धूपगड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में भेज दिया गया। सदर अस्पताल में यहां रात में महिला का ऑपरेशन हुआ और उसे गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया था। उसकी हालत स्थिर है।