गोवर्धन परिक्रमा मार्ग रामेश्वर कुंज आश्रम के महंत राघव दास जी महाराज को चद्दर उढ़ाते हुए संत समाज…

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग रामेश्वर कुंज आश्रम के महंत राघव दास जी महाराज को चद्दर उढ़ाते हुए संत समाज…

रामेश्वर कुंज आश्रम के महंत बने राघव दास जी महाराज…

विद्वत गोष्ठी में गाय, गंगा-यमुना व संतों की सेवा का लिया संकल्प…

गोवर्धन। गिरिराज महाराज परिक्रमा मार्ग स्थित हरीपुरा के निकट रामेश्वर कंुज आश्रम में आयोजित महंताई समारोह में राघव दास महाराज को महंत बनाया है। उनको निर्मोही व निर्वाणी अखाड़ों के साथ-साथ सभी सम्प्रदाय के संतों ने परंपरागत रूप से चद्दर उढ़ायी। इस अवसर संत प्रेमदास जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित संत-विद्वत गोष्ठी में नए महंत ने गाय, गंगा-यमुना व साधुओं की सेवा का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि गिरिराज जी की परिक्रमा में जरूरतमंद लोगों के लिए सेवा के प्रकल्प चलाए जाएंगे। नर सेवा ही नारायण सेवा के समान है। उनको प्रेमदास जी महाराज का आशीर्वाद मिला है। महंताई समारोह में अखंडनाम संकीर्तन व अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। हवन यज्ञ में आहुति व भंडारों में संतों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर निर्वाणी अखाड़े लक्ष्मण मंदिर के महंत अशोक नारायण दास महाराज, राघवेन्द्र दास जी महाराज, लेखपाल गौरी शंकर शर्मा, महंत जानकीदास, बालकृष्ण दास, भैया दास, मदनमोहन दास, कश्यप देव, दामोदर पटवारी, बिजेंदर, श्यामलाल, निरंजन शर्मा, धर्म लाल आदि थे।

पत्रकार अमित गोस्वामी की रिपोर्ट…