छेड़खानी से मना करने पर एक महिला कर्मी की दबंगों ने फूंकी कार…

छेड़खानी से मना करने पर एक महिला कर्मी की दबंगों ने फूंकी कार…

घटना की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी…

हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र में एक राजकीय जूनियर हाईस्कूल की महिला कर्मचारी से छेड़खानी करने से मना करने पर दबंगों ने उसकी कार पेट्रोल डालकर फूंक डाली। बुधवार को घटना की तहरीर मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राठ कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव की एक महिला अकौना गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। ये विधवा भी है। गांव से थोड़ी दूर वह ड्यूटी करने पैदल ही जाती थी। महिला कर्मी ने आरोप लगाया कि स्कूल आते-जाते समय गांव के पप्पू व जयराम लोधी आये दिन रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी करते है। विरोध किया तो दबंगों वे घर के दरवाजे पर खड़ी उसकी बैगन आर कार को पेट्रोल डालकर फूंक दिया। महिला कर्मी ने बताया कि घटना की सूचना यूपी-112 को दी गई। दबंगों ने पूरे परिवार को धमकाते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित महिला कर्मी दो बच्चों की मां है। घटना के बाद से परिवार दहशत में है। आज महिला कर्मी ने घटना की लिखित शिकायत कोतवाली में दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि पति के निधन के बाद उसे विद्यालय में नौकरी मिली है, लेकिन गांव के दबंगों के कारण नौकरी करना मुश्किल हो रहा है। कोतवाल राजेश चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच के लिए उपनिरीक्षक और सिपाहियों को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…