पुलिस एसआई बन लोगों की जांच कर रहा सिविल डिफेंस कर्मी गिरफ्तार…

पुलिस एसआई बन लोगों की जांच कर रहा सिविल डिफेंस कर्मी गिरफ्तार…

कोविड नियम न मानने वालों से करता था उगाही…

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके से कथित तौर पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर लोगों की जांच कर रहे एक सिविल डिफेंस कर्मी को गिरफ्तार किया है। जानाकीर के अनुसार, रविवार को एक 31 वर्षीय सिविल डिफेंस वॉलंटियर को अवैध रूप से सब-इंस्पेक्टर बनकर लोगों द्वारा कोविड-19 नियमों के उल्लंघन की जांच करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संगम विहार निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सुनील को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह कोविड-19 उल्लंघन के लिए लोगों को रोक कर उनकी जांच कर रहा था, तभी पुलिस कॉन्स्टेबल अमित मौके पर पहुंचे गए और जब उन्होंने उसका आईडी कार्ड चेक किया तो उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने कहा कि आरोपी सुनील कुमार के पास दिल्ली पुलिस का एक नकली आई-कार्ड था। उसके पास अपना आधार कार्ड, आपदा प्रबंधन ड्यूटी पास और सिविल डिफेंस कार्ड भी था। वह दिल्ली पुलिस के फर्जी आईडी कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था और खुद को एक दिल्ली पुलिस कर्मी के रूप में पेश कर रहा था।

उसके खिलाफ तिगड़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकली आईडी कार्ड सहित अन्य दस्तावेज और घटना के समय पहनी गई उसकी वर्दी को जब्त कर कब्जे में ले लिया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…