20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित  अभियुक्त  राहुल गिरफ्तार…

20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित  अभियुक्त  राहुल गिरफ्तार…
जनपद फिरोजाबाद/ दिनांक 20.05.2021 को थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर एटा  चैराहे  के  पास से  20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित  अभियुक्त  राहुल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 मोटर साइकिल, 01 हजार रूपये नगद, 01 आधार कार्ड, 01 अवैध तमंचा 02 जीवित कारतूस बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद फिरोजाबाद के विभिन्न थानो में डकैती, आम्र्स एक्ट आदि के कई अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 213/2020 धारा 395/412 भादवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
इस सम्बन्ध में थाना शिकोहाबाद पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त 
1-राहुल निवासी गोपीनाथ अड्डा थाना कोतवाली मैनपुरी।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…