10-10 हजार रूपये के 03 पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार…

10-10 हजार रूपये के 03 पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार…
जनपद सम्भल़/ दिनांक 20.05.2021 को थाना हयातनगर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर थाना हयातनगर क्षेत्र से 10-10 हजार रूपये के 03 पुरस्कार घोषित अभियुक्त 1-राजेश्वर 2-भगवान सिंह 3-सतीश को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जीवित, 02 खोखा कारतूस, 30 अवैध सुतली बम, 250 ग्राम गन्धक व 300 ग्राम गन्धक/पोटाश का मिश्रण आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, जिसमें अभियुक्त राजेश्वर के विरूद्ध जनपद सम्भल के विभिन्न थानो पर हत्या का प्रयास, गुण्डा एक्ट आदि 07 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना हयातनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 216/2021 धारा 147/148/149/452/323/307/504/336/427 भादवि में वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 10-10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। इस सम्बन्ध में थाना हयातनगर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त 
1-राजेश्वर निवासी करछली थाना हयातनगर जनपद सम्भल।
2-भगवान सिंह निवासी करछली थाना हयातनगर जनपद सम्भल।
3-सतीश निवासी करछली थाना हयातनगर जनपद सम्भल।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…