चेकिंग के दौरान महिला के पास 12.74 ग्राम स्मैक…

चेकिंग के दौरान महिला के पास 12.74 ग्राम स्मैक…

तराज़ू व धनराशि बरामद…

श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय रुद्रपुर, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय अपराध उधम सिंह नगर के दिशा निर्देशो के अनुसार श्रीमान क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय व श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह परिहार मय का0 671 दीपक जोशी, का0 101। नरेन्द्र यादव, म0का0 216 रेखा आर्या , म0का0 765 मन्जू बुढ़लाकोटी द्वारा दौराने शांति व्यवस्था रोकथाम जुर्म जरायम मे थाना क्षेत्र मे मामूर होकर नकुलिया तिराहा होते हुऐ चिन्ती मजरा बाल्मिकी बस्ती तिराहा होते हुऐ नहरपार बार्ड नं0 6 नहरपार ITI कालेज से पहले सेमल के पेड़ के पास पहुचे तो एक महिला हम पुलिस कर्मियों को देखकर सकपका ने लगी शक होने पर अपने वाहन से उतरकर मा0का0 216 रेखा आर्या द्वारा महिला को मौके पर पकड़ लिया महिला द्वारा अपना नाम गीता शर्मा पत्नी स्व0 अशोक शर्मा निवासी वार्ड नं0 6 नहर पार थाना सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर बताया तथा पूछताछ मे अपने पास स्मैक होना बताया जिस पर क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय द्वारा मौके पर उपस्थित आकर अपने निर्देशन मे म0का0 गीता शर्मा की जामा तलाश म0का0 मन्जू द्वारा लिवायी गयी तो अभियुक्ता गीता शर्मा के कब्जे से 01 प्लास्टिक की सफेद पन्नी मे 12.74 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक बेचकर कमाये कुल 21,540 रू/- व एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना हाजा मे मु0 FIR NO. 90/2021 धारा 8/22 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता
गीता शर्मा पत्नी स्व0 अशोक शर्मा निवासी वार्ड नं0 06 नहरपार थाना सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 46 वर्ष बरामदगी विवरण – अभियुक्ता के कब्जे से 12.74 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक बेचकर अर्जित कुल 21,540 रु0/- बरामद होना। अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास – FIR NO. 113/2020 धारा 8/22 NDPS ACT

गिरफ्तारी पुलिस टीम
1. श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय सितारगंज
2. उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह परिहार
3. का0 671 दीपक जोशी
4.1011 नरेन्द्र यादव
5. म0का0 216 रेखा आर्या
6. म0का0 765 मन्जू बुढ़लाकोटी

पत्रकार मुस्तकीम मलिक की रिपोर्ट…