पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर  02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया… 

पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर  02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

अलीगढ़/ दिनाॅकः 26.02.2021 को थाना पिसावा पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम जलोखरी गेट के पास से 02 अभियुक्तो 1-रवि 2-रोहित उर्फ बन्टी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 50 हजार रूपये नगद, 01 स्कार्पियों वाहन, 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 04 जीवित कारतूस बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि दिनाॅकः24.02.2021 को थाना पिसावा क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना पिसावा पर मु0अ0सं0-15/2021 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। अभियुक्तों से बरामद रूपये उक्त घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना पिसावा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…