पुलिस कार्यवाही में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

पुलिस कार्यवाही में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

गौतमबुद्धनगर/ दिनांक 25/26.02.2021 की रात्रि थाना बीटा-2 पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान डाढ़ा गोलचक्कर के पास से पुलिस कार्यवाही में 03 अभियुक्तों 1-कपिल, 2.रोहित पुत्र शिलेन्दर, 3.रोहित पुत्र गंगाराम घायल हो गया, जिन्हे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से डकैती के लगभग 25 लाख रूपये कीमत के 14 कार्टन सिगरेट, डकैती का एक चार पहिया वाहन, 03 अवैध तमंचा 03 जीवित, 03 खोखा कारतूस आदि बरामद हुए। घायलो को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, जिनके विरूद्ध कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में डकैती, हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट आदि के कई अभियोग पंजीकृत है। दिनांक 24/ 25.02.2021 की रात्रि में थाना बीटा- 2  क्षेत्रान्तर्गत  आईटीसी गोडाउन में हूई डकैती की घटना के सम्बन्ध में थाना बीटा-2 पर मु0अ0सं0 100/2021 धारा 342/386/395/397 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद माल उक्त डकैती की घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना बीटा-2 पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…