हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस, जगह-जगह झंडारोहण…

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस, जगह-जगह झंडारोहण…

अध्यापिकाओं को सम्मानित करते हुए संपादक डाॅ गीता 👆  

सहाय सिंह बालिका विद्यालय में संपादक डाॅ गीता ने छात्राओं को छात्र वृत्ति प्रदान की…

लखनऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कल शहर में जगह-जगह झंडारोहण किया गया। इसके अलावा स्कूल-काॅलेजों में तथा विभिन्न स्थानों पर‌ सांस्कृतिक आदि कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से साथ 72वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।
हजरतगंज के नरही में स्थित सहाय सिंह बालिका विद्यालय में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े जोश के साथ गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। विद्यालय के मैनेजर रहे पत्रकार स्व. अरविंद शुक्ला की पत्नी साप्ताहिक “स्पूतनिक” लखनऊ संस्करण की संपादक डाॅ गीता व सहाय सिंह ट्रस्ट के सचिव/विद्यालय प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल एवं प्रिंसपल डाॅ उर्मिला सिंह ने झंडारोहण किया। बच्चों ने जन-गण मन गीत के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संपादक डाॅ गीता ने छात्राओं को छात्र वृत्ति प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त अध्यापिकाएं एवं प्रबंध कमेटी के सदस्य तथा छात्राएं उपस्थित थीं। बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,