27 जनवरी का इतिहास व महत्वपूर्ण घटनायें…

27 जनवरी का इतिहास व महत्वपूर्ण घटनायें…
*************
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 27 दिन है। साल में अभी और 338 दिन और (लीप वर्ष में 339 दिन शेष है।
🔹1905- मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।
🔹1943- अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।
🔹1948- पहला टेप रिकॉर्डर बिका।
🔹1967- ‘अपोलो 1’ की हुयी दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।
🔹1988- पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।
🔹2008- पश्चिम बंगाल के 13 ज़िलों में बर्ड फ्लू फैला।
🔹1888- वाशिंगटन में नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी का आयोजन किया गया।
🔹1880- थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।
🔹1969- इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फाँसी की सज़ा सुनायी गयी।
🔹1974- राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।

🎖 27 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 💐

🔹1922- भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता अजीत का जन्म हुआ।
🔹1907- प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार पण्डित सीताराम चतुर्वेदी का जन्म हुआ।
🔹1886- टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश राधाबिनोद पाल का जन्म हुआ।

😔 27 जनवरी को हुए निधन 💐

🔹1556- मुग़ल साम्राज्य के सम्राट हुमायूँ का निधन हुआ।
🔹1992- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता श्री भारत भूषण का निधन हुआ।
🔹2008- इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन हुआ।

कृपया दें : यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना,तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…