*महिला ने 5 बच्चों को छत से नीचे फेंका,लोगों ने लपक कर पकड़ा;*

*महिला ने 5 बच्चों को छत से नीचे फेंका,लोगों ने लपक कर पकड़ा;*

*तीन जख्मी,देखने वालों के उड़े होश..*

*साहिबगंज/झारखंड* नगर थाना क्षेत्र के पुरानी साहिबगंज में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक महिला ने अपने दो मंजिला मकान की छत से पांच बच्चों को एक-एककर नीचे फेंक दिया। हालांकि नीचे मौजूद लोगों ने लपक कर बच्चों को पकड़ लिया। इस घटना में दो बच्चों के साथ एक युवक जख्मी हो गया। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। बच्चों में महिला की एक बेटी भी शामिल है।
दरअसल, बिहारी लाल मंडल भवन में आस-पड़ोस के कुछ बच्चे टीवी देख रहे थे।घर की एक महिला बच्चों को बहाने से छत पर ले गई। फिर सबको छत से फेंक दिया। इधर,मोहल्ले के बुधन मंडल व शर्मिला नामक युवती ने कई बच्चों को लपक कर बचाया।
वहीं, अंश कुमार मंडल (12) व आयुष कुमार (10) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बच्चों को बचाने के प्रयास में बुधन मंडल भी घायल हो गया। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने अंश कुमार को रेफर कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विजय आशीष कुजूर व नगर थाना के एएसआई प्रमोद कुमार ने घटनास्थल पर छानबीन की।
क्या कहते हैं एसडीपीओ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विजय आशीष कुजूर ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि सभी बच्चे संबंधित महिला के रिलेटिव ही है। किसी भी बच्चे के परिजन ने अब तक कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संबंधित महिला को थाना बुलाया गया है। पूछताछ करने एवं किसी द्वारा शिकायत करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।