स्ट्रेचर पर पड़ा-पड़ा कंकाल हो गया शव…

स्ट्रेचर पर पड़ा-पड़ा कंकाल हो गया शव…

सोता रहा अस्पताल प्रशासन…

सितंबर शुक्रवार 18-9-2020 इंदौर लापरवाही की वजह से चर्चा में रहने वाले इंदौर के बड़े एमवाय सरकारी अस्पताल में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है,यहां अंतिम संस्कार के इंतजार में मोर्चरी में महीनों से रखा एक शव कंकाल बन गया।
बदबू फैलने के बाद भी किसी ने इस तरफ ध्यान तक नहीं दिया।मामला जैसे ही सामने आया तो अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया,आनन-फानन में तत्काल शव को वहां से हटवा गया।अब इस मामले में कार्यवाही की बात की जा रही है।अस्पताल प्रशासन ने अपनी सफाई में केजुअल्टी इंचार्ज को नोटिस दिया है।
जानकारी के अनुसार मोर्चरी में कंकाल का रूप ले चुकी यह बॉडी 15 से 20 दिन पुरानी है। ये शव किसका है और कब यहां लाया गया इसके बारे में कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई और यह गलती किसकी है ऐसे कई सवाल अस्पलात प्रशासन के खिलाफ खड़े हो रहे हैं।जिनका जवाब अस्पताल के पास अब तक नहीं मिल पाया है।

बंद पड़े हैं बॉडी फ्रीजर

बताया जाता है कि अस्पताल की मोर्चरी में करीब डेढ़ दर्जन फ्रीजर हैं,इनमें से ज्यादातर खराब पड़े हैं। अगर कोई अज्ञात शव पुलिस बरामद करती है‚तो उसे पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल लाया जाता है।पोस्टमार्टम के बाद शव को तीन दिनों तक यहीं पर रखा जाता है। इस बीच शव की शिनाख्त नहीं होती है तो नगर निगम या एनजीओ द्वारा उसका अंतिम संस्कार करवा दिया जाता है। ऐसा बताया जा रहा है कि जो बॉडी कंकाल बन गई है,उसका न पीएम हुआ है और न कोई और जांच की गई है।मौत के बाद उसे जिस स्ट्रेचर पर लाया गया था,वो अब तक उसी तरह से पड़ा रहा और कंकाल बन गया।
मामले में एमवाय अस्पताल के अधीक्षक पीएस ठाकुर का कहना है कि शव अज्ञात है तो इसे हम एक हफ्ते तक रखते हैं। उसके बाद नगर निगम के सुपुर्द कर दिया जाता है।लेकिन ये शव कई दिनों से यहां पड़ा है और कंकाल बन गया। इस मामले में केजुएल्टी इंचार्ज को नोटिस दे दिया गया है और लापरवाही सामने आती है तो सख्त एक्शन लिया जाएगा।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…