आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 17 अगस्त 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 17 अगस्त 2020…

🐏 मेष: आज का दिन मिलजुल कर काम करने के लिए बहुत भाग्यशाली है। आपको पार्टनरशिप के ऑफर मिल सकते हैं। इन्हें आप आपसी सहमति और कागजी खानापूर्ति के बाद शुरू कर सकते हैं। लोग आपसे जुड़ने के लिए काफी उत्साह दिखाएंगे। किसी भी परिस्थिति में अपने परिजनों या प्रियजनों की अनदेखी ना करें, ये आपके संबंधों की मधुरता के लिए काफी आवश्यक है।

🐄 वृष: आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ के कुछ बेहतरीन मौके लेकर आ सकता है। अगर आप बिजनेस में हैं तो समय अनुकूल है।। कोई बहुत समय से अटका हुआ ऑफर आज स्वीकृत हो सकता है, या किसी पुरानी योजना पर काम शुरू हो सकता है। किसी परिचित या मित्र की मदद से आपको बिजनेस का बड़ा मौका मिल सकता है। कुल मिलाकर दिन आपके फेवर का है, कार्ड्स की सलाह है कि आप इस दिन को जाया ना करें। मौके का पूरा लाभ लें।

👫 मिथुन: आज आपको सितारों का पूरा साथ मिल सकता है। करियर में कुछ महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। कुछ लोग आपको अपनी सफलता का श्रेय भी देंगे और आपकी कार्यशैली की प्रशंसा भी करेंगे। कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। अगर कोई बड़ा प्रस्ताव आपको मिल रहा है तो बिना देर किए इसे अपना लें। इससे आपके भविष्य की कई आशंकाओं का समाधान हो सकता है। आपको अपने लोगों के करियर में भी मदद करनी पड़ सकती हैं।

🦀 कर्क: आज आपको अपनी मेहनत से ही मनचाहे परिणाम प्राप्त करने होंगे। आज परिस्थितियां आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहेंगी। आपको सितारों का साथ कम मिलेगा। कुछ मामलों में आपको निराशा भी मिल सकती है। आपको अन्य कामों को साइडलाइन करते हुए अपने मूल काम पर फोकस करना पड़ सकता है। आपकी सकारात्मक सोच और प्रयासों का आपको पूरा परिणाम मिलेगा। किसी भी मामले में पीछे ना रहें, ये कार्ड्स की सलाह है।

🦁 सिंह: आज आप अपने व्यवसाय और करियर के भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आ सकता है या आप अपने आसपास की चीजों में काफी परिवर्तन होता महसूस करेंगे। अगर आपको किसी तरह का कन्फ्यूजन हो, तो आप अपने किसी खास मित्र या सलाहकार से इस पर चर्चा कर सकते हैं। ये आपके लिए काफी लाभप्रद रह सकता है, ऐसा कार्ड्स का संकेत है।

💁‍♀ कन्या: आज का दिन आपके लिए कुछ खास लोगों से मदद मिलने का हो सकता है। नौकरी या व्यवसाय में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपको सबकी बातें सुनने की आदत डालनी होगी। ये आपके भविष्य के लिए अच्छा होगा। कुछ लोगों की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं। अपने काम में आज इस बात को शामिल रखेंगे तो कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं, साथ ही आपको सरलता से कुछ मामलों में समाधान मिल सकता है।

⚖ तुला: आज आपको अपनी टीम या साथियों से काम में काफी मदद मिल सकती है। किसी मामले में आपको उलझन हो सकती है, जिसे सुलझाने में लगभग पूरा दिन लग सकता है। आपको कुछ लोगों से सावधान रहना होगा। आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको वाहन चलाने और खेल के मैदान में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, एक छोटी चोट लगने की आशंका है।

🦂 वृश्चिक: आज का दिन अपनी रचनात्मकता का पूरा इस्तेमाल करने का है। आपका काम काफी सराहा जा सकता है। कुछ लोगों को अपने क्रिएटिव आइडिया के लिए कोई अवार्ड या रिवार्ड भी मिल सकता है। आज आपकी क्रिएटिविटी को सितारों का साथ मिल सकता है। इससे आपको लोगों को इम्प्रेस करने में काफी मदद मिल सकती है। आज का दिन किसी छोटी यात्रा का भी है। परिवार या मित्रों के साथ आप भविष्य में कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं।

🏹 धनु: आज आप परिस्थितिवश कुछ नाराज या गुस्सैल रह सकते हैं। आपका व्यवहार कुछ लोगों को आहत कर सकता है। कुछ लोगों की बातें आपको चुभ सकती हैं या किसी व्यक्ति के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी भी मामले में आपको गुस्से में या जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए। चीजों को सही होने के लिए आप उन्हें समय दें। इससे आपको कुछ चीजों का समाधान स्वतः मिल सकता है।

🐊 मकर: आज का दिन आपके लिए थोड़ा गलत फैसलों वाला हो सकता है। कुछ जरूरी मामलों में जल्दबाजी आपके लिए घातक हो सकती है। महत्वपूर्ण फैसलों को आज लेने से बचें। जल्दबाजी आपके काम को बिगाड़ सकती है या मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना कम हो सकती है। आपको किसी मामले में कोई तकनीकी समस्या को सुलझाने में मेहनत करनी पड़ सकती है। ये आपके काम के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकता है।

🏮 कुंभ: आज का दिन आपके लिए धातुओं में निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है। शेयर या प्रॉपर्टी में इंवेस्टमेंट के लिए सही समय है। आपको अपने आसपास के लोगों या कुछ परिचितों से इसके बारे में संकेत मिल सकता है। आज आपको धन लाभ के अवसर भी काफी अच्छे मिल सकते हैं। इस दिन का उपयोग आपको अपनी पूंजी बढ़ाने या पूंजी को सुरक्षित करने में बिताने की सलाह कार्ड्स दे रहे हैं।

🐋 मीन: आज का दिन आपके लिए अपनी कुछ इच्छाएं पूरी करने का है। आप वो काम आज शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए लंबे समय से प्लानिंग कर रहे थे। कुछ लोगों को बिजनेस में कई तरह से लाभ मिल सकता है। आज कई चीजों को एक साथ आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। वो लोग जो लंबे समय से एक रिश्ते में हैं, वे अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं। समय आपके अनुकूल है।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…