*लखनऊ में कोरोना का कहर जारी, आज भी मिले 307 पाॅजिटिव….*

*लखनऊ में कोरोना का कहर जारी, आज भी मिले 307 पाॅजिटिव….*

*आज 3 और मौतें, लखनऊ में अब तक कोरोना से 65 लोगों की मृत्यु*

*पूर्व सांसद दाऊद अहमद की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई, अस्पताल में भर्ती*

*लखनऊ।* राजधानी लखनऊ में कोरोना का कहर लगातार जारी है, कल 310 पाॅजिटिव मिले थे तो आज भी 307 पाॅजिटिव मिले हैं तथा तीन और लोगों की मौत होने से लखनऊ में कोरोना से मरने वालों का संख्या 65 हो गई है। वहीं प्रदेश में 2,529 कोरोना के नए केस मिले हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना से अब तक 1,298 लोगों की मौत हो चुकी है।
केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती राजाजीपुरम के 85 वर्षीय बुजुर्ग की आज सुबह मृत्यु हो गई। उन्हे 13 जुलाई को भर्ती कराया गया था। गोसाईगंज, लखनऊ निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की भी आज सुबह मृत्यु हो गई। उन्हे कल ही भर्ती कराया गया था। वहीं जगन्नाथपुरम, गोंडा के 52 वर्षीय बुजुर्ग की आज शाम केजीएमयू के कोरोना वार्ड में मृत्यु हो गई। उन्हे 15 जुलाई को भर्ती कराया गया था।
*स्टेट बैंक मुख्यालय के 11 कर्मचारी पाॅजिटिव मिले…*
गोलागंज निवासी पूर्व विधायक/सांसद दाऊद अहमद की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उन्हे फैजाबाद रोड स्थित चंदन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हजरतगंज स्थित स्टेट बैंक मुख्यालय में 11 कर्मचारियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। 48 घंटे के लिए एसबीआई मुख्यालय को बंद किया, पूरी बिल्डिंग को किया जाएगा सैनिटाइजर।
*नोडल अफसर रोज 20 कोरोना मरीजों से बात करेंगे*
नोडल अधिकारी अब कोरोना पीड़ित मरीजों से बात करेंगे। अस्पताल में भर्ती कोरोना पेशेंट से फोन से लेंगे इलाज और सुविधाओं व दिक्कत पर फीड बैक। सभी नोडल अधिकारियों को डीएम को देनी होगी रोजाना रिपोर्ट। इलाज और सुविधाओं में लापरवाही पर जवाबदेही भी तय होगी। रोजाना कोविड अस्पतालों का निरीक्षण करने के भी दिए गए निर्देश। इलाज में लापरवाही की खबरों के बाद अस्पतालों के लिए डीएम लखनऊ ने 9 नोडल अधिकारी तैनात किए।
वहीं प्रदेश में लोगों को 30,829 लोगों को आईसोलेशन वार्ड मे रखा गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 33,500 पूर्णतया उपचारित होकर घर भेजे गए हैं। प्रदेश में अभी तक 16 लाख टोटल सैम्पल जांच की गई। प्रदेश में आरोग्य सेतु एप के जरिए अभी तक 3 लाख 50 हजार 437 लोगों को फोन कर एलर्ट किया जा चुका है। ( 23 जुलाई 2020)
*”हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,*