सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए गांवों का किया भ्रमण विधायक…

सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए गांवों का किया भ्रमण विधायक…

मोहनलालगंज सपा विधायक अमरीश पुष्कर के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न गांव में जाकर समाजवादी पार्टी की सरकार में किए गए उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है आज दिन शुक्रवार को
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मोहनलाल गंज क्षेत्र सपा विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ बहरौली सेक्टर के नेहरु नगर , कल्याण खेडा , घुडसारा , गुमवा खेडा ,ममई मऊ सहित कई गांवो में जाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर संदेश पत्र को वितरित कर सपा शासनकाल की उपलब्धियों के बारे में बताया गया विधायक अंबरीश सिंह पुष्कर ने सभी से आगामी 2022में होने वाले चुनाव में सपा सरकार बनाने की अपील की इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव जिला सचिव अरुण यादव हरिशंकर रावत,सहित सैकडो सपा कार्यकर्ता व् पदाधिकारी मौजूद रहे।

संवाददाता अनुराग तिवारी की रिपोर्ट…