सीडीओ ने कम्युनिटी किचिन की गुणवत्ता देखी…

सीडीओ ने कम्युनिटी किचिन की गुणवत्ता देखी…

इटावा- भरथना नगर पालिका प्रशासन द्वारा चलायी जा रही कम्युनिटी किचिन को मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपत आर ने व्यवस्थाओं को देख परखकर सन्तोष व्यक्त करते हुए सराहना की। साथ ही नगर पालिका परिषद द्वारा कराये जा रहे सैनिटाइज करने वाली मशीनों को भी जाँचा परखा।
दोपहर के समय मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपत आर ने उपजिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह के साथ नगर पालिका परिषद द्वारा चलायी जा रही कम्युनिटी किचिन में बनने वाले खाने की गुणवत्ता के साथ ही पालिका प्रशासन द्वारा नगर व क्षेत्र में सैनिटाइज करने वाली मशीनों को चलवाकर उन्हें देखा परखा। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी श्री आर ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य जिला मुख्यालय से भी अच्छा चल रहा है। टीम का यह कार्य सराहनीय है। पालिका प्रशासन द्वारा करवाये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह, अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल, लेखाकार अवधेश तिवारी, लिपिक योगेश दुबे, पालिकाकर्मी रामजी भदौरिया आदि मौजूद रहे।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…