न्यायिक अधिकारियों ने राहत सामग्री बांटी…

न्यायिक अधिकारियों ने राहत सामग्री बांटी…

इटावा- लखना उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश नंदलाल के मार्गदर्शन में जिले के न्यायिक अधिकारियों ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते लॉकडाउन से प्रभावित दैनिक मजदूरों व जरूरतमंद लोगों को ग्राम विधीपुरा थाना लवेदी के आसपास रहने वाले गरीबों को आटा, दाल चावल के पैकेट वितरित किये।
इस भोजन सामग्री वितरण कार्य के दौरान अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं. 1 विवेक त्रिपाठी, अपर जिला जज, नोडल अधिकारी नीरज गौतम, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट सं. 1 नूतन द्विवेदी, प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव अलंकृता शक्ति त्रिपाठी, तहसीलदार चकरनगर जगदीश सिंह पटेल, अवधेश कुमार, ऋषि कुमार, विजय त्रिपाठी एड., समाजसेवी अश्वनी त्रिपाठी, पंकज तिवारी, बलराम दुबे, अंकित तिवारी, सोनू त्रिपाठी मौजूद रहे।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…