महाराष्ट्र में 19 की मौत, शहर के पांच हॉस्पिटल को किया सील…

महाराष्ट्र में 19 की मौत, शहर के पांच हॉस्पिटल को किया सील…

 

अप्रैल शुक्रवार 3-4-2020 मुंबई/महाराष्ट्र- राज्य में ‘कोरोना’ के संक्रमण से गुरुवार तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है! इनमें सबसे ज्यादा 15 मौतें मुंबई में हुई है! पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुल छह लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई! इनमें पांच मुंबई और एक पालघर जिले का है! महाराष्ट्र के लिए मुंबई कोरोना का एपिसेंटर बन गया है! शहर में अब तक 190 से ज्यादा संक्रमित मरीज मिल चुके हैं! नाजुक स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर के पांच बड़े अस्पताल आंशिक या पूरी तरह से संक्रमण के चलते सील कर दिए गए हैं! यहां चेंबूर स्थित ‘साईं अस्पताल’ को पूरी तरह से सील कर दिया गया है! वही, सैफी, जसलोक, भाभा और हिंदुजा हॉस्पिटल को आंशिक तौर पर सील किया जा चुका है! मुंबई के अलावा राज्य के पुणे, परभणी और पालघर में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है!

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…