सरकार आर्थिक मदद पहुंचाने का कार्य कर रही- डीएम…

सरकार आर्थिक मदद पहुंचाने का कार्य कर रही- डीएम…

इटावा/उत्तर प्रदेश: डीएम जेबी सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। इस संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार अपने समस्त नागरिकों विशेषकर श्रमिकों, किसानों, वृद्धों, विधवाओं सहित समाज के कमजोर वर्ग के प्रत्येक परिवार के लिए आर्थिक मदद पहुंचाने का कार्य कर रही है। संक्रमित व संदेहास्पद मरीजो के निशुल्क इलाज के साथ साथ भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक प्रबन्ध किये जा रहे है। वर्तमान विषम परिस्थितियों में मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अनेक औद्योगिक,व्यापारिक व सामाजिक संगठन मदद के आगे आये हैं। उनक सहयोग व योगदान हेतु जिला प्रशासन कृतज्ञ है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय मेे मुख्यमंत्री का पीड़ित सहायकता नामक कोष है। जिसमें जनता या स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा दिया गया दान या चन्दा जमा होता है। जिसका उपयोग पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करने, राहत प्रदान करने के लिए किया जाता है। मुख्यमंत्री कार्यालय की अधिकारिक वेबसाइड, पोर्टल पर सूचनाएं उपलब्ध है। जिसके अनुसार खाते का नाम, शाखा है। जिसकी खाता संख्या 1378820696 है। खाते में जमा की जाने वाली धनराशि स्वैछिक दान की श्रेणी में आयेगा तथा जमा की जाने वाली धनराशि को आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 जी के अन्तर्गत पूर्णतः कर मुक्त होगी।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह जनपद इटावा…