सपा की मासिक बैठक में सपा विचार पदयात्रा के स्वागत की बनी रणनीति…

लखनऊ।हिन्द वतन समाचार…

सपा की मासिक बैठक में सपा विचार पदयात्रा के स्वागत की बनी रणनीति…

लखनऊ।समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक कैसरबाग स्थित जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत की अध्यक्षता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनीष कुमार मौर्या के संचालन में हुई।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 30 जनवरी से 10 फरवरी तक समाजवादी विचार पदयात्रा मैनपुरी से चलकर 9 फरवरी को लखनऊ पहुंच रही है।जिसके आगमन पर उसका भव्य स्वागत किया जाएगा।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बनी,कटीबगिया,बंथरा,दरोगा खेड़ा,गौरी,एयरपोर्ट चौराहा,एयरपोर्ट चिल्लावां,ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए वृंदावन पैलेस में रात्रि विश्राम रहेगा।उसके पश्चात 10 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे असियाना चौराहा बंगला बाजार पुलिस चौकी,तेलीबाग पुल चौराहा ल,सुभानी खेड़ा, सरपोर्ट गंज होते हुए प्रदेश कार्यालय पर पहुंचेगी।इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में समाजवादी पदयात्रा में शामिल होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी जगदीप सिंह यादव,पूर्व सांसद सुशीला सरोज,विधायक अम्बरीष सिंह पुष्कर,वीर बहादुर सिंह,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सीएल वर्मा,एमएलसी प्रत्याशी राम सिंह राणा,पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह,पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव,पूर्व प्रत्याशी मलिहाबाद राजबाला रावत,पूर्व विधायक इरशाद खान,शिव शंकर सिंह शंकरी,पूर्व ब्लाक प्रमुख रामगोपाल यादव,पूर्व जिलाउपाध्यक्ष शब्बीर अहमद खान,प्रवक्ता रमेश सिंह रवी,एहसन अजीज खान,पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव बिन्नू, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव,रज्जन लाल यादव,पूर्व चन्द्र शेखर यादव,शिशिलेन्द्र यादव,चौधरी ज्ञान सिंह यादव,नजमी खाँ,सुशील यादव,नजमी अर्फी,सुनीता यादव,उमा मिश्रा,राजेश जयसवाल,जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहनलाल पासी,टीबी सिंह,सर्वेश यादव,मनोज यादव दरोगा खेड़ा,जितेंद्र कुमार यादव गुड्डू,राजेश सविता,राजू यादव,दिनेश सविता सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे।

ज्ञान सिंह की रपोट…