सीएए को लेकर सपा,बसपा,कांग्रेस के लोग जनता को कर रहें गुमराह:स्वतंत्र देव सिंह…

लखनऊ।हिन्द वतन समाचार…

सीएए को लेकर सपा,बसपा,कांग्रेस के लोग जनता को कर रहें गुमराह:स्वतंत्र देव सिंह…

लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने काकोरी के दुर्गागंज चौराहा पर जोरदार स्वावत किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून( सीएए) के बारे में विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने की कोशिश की।उन्होंने कहा कि यह कानून नागरिकता देने का है किसी की नागरिकता लेने का नहीं है।जबकि विपक्ष इस मामले में लगातार झूठ फैला रहा है कि इससे मुसलमानों की नागरिकता चली जाएगी।भारत से सटे पाकिस्तान,बांग्लादेश और अफगानिस्तान में जो हिंदू,सिख,जैन,ईसाई और बौद्ध धार्मिक प्रताड़ना का शिकार हो रहे हैं और डर से भारत में आ गए हैं।उन्हें नागरिकता देने के लिए यह कानून लाया गया है।श्री सोनकर ने कहा कि कांग्रेस,समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकार में सांप्रदायिक दंगे हुआ करते थे।उन्होंने कहा कि उक्त दलों के नेता मुसलमानों को भ्रमित कर रहें है।प्रदेश अध्यक्ष के साथ अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विधायक सुरेश चंद्र तिवारी सहित आदि लोग मौजूद रहे।मुख्य रूप जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी,पूर्व चेयरमैन सुशील कुमार लोधी,सह जिला मीडिया प्रभारी विजय मौर्य,मलिहाबाद विधानसभा संयोजक मूलचंद्र यादव,जिला योजना समिति के सदस्य सभासद सौरभ यादव,जिला मंत्री हंसराज लोधी,युवा नेता लवकुश यादव,हरि लोधी,मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अवस्थी,रविराज लोधी,कमलेश कुमार लोधी,दयाराम बहेलिया,विजयपाल सिंह यादव,शिवहरि द्विवेदी,विनय निगम,कौशिक राजपूत,मनोज साहू,प्रमोद गुप्ता,विपिन राजपूत उर्फ गोपी,अखिलेश सिंह,राम नरेश रावत,राम बाबू कश्यप, शिवा गुप्ता,गुड्डू लोधी,मोहम्मद शौकीन प्रधान, मोहम्मद समीर उर्फ तौहीद,जिलाउपाध्यक्ष विमल यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

ज्ञान सिंह की रपोट…