प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा क्षेत्र में दुनिया के सामने रखा भारत का विजन…

लखनऊ।हिन्द वतन समाचार…

प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा क्षेत्र में दुनिया के सामने रखा भारत का विजन…

डिफेंस एक्सपोर्ट को पांच बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य: नरेन्द्र मोदी…

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी में चार दिवसीय डिफेंस एक्सपो का बुधवार को भव्य शुभारम्भ किया। इस बार डिफेंस एक्सपो की थीम ‘भारत: उभरता हुआ रक्षा विनिर्माण केंद्र’ है। आयोजन स्थल वृंदावन योजना के मुख्य हाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के सांसद होने के नाते सभी का स्वागत करते हैं। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप सामने आयेगा। यह भारत का सबसे बड़ा डिफेंस एक्सपो होने के साथ दुनिया के टॉप डिफेंस एक्सपो में से एक बन गया है। इस बार एक हज़ार से ज्यादा डिफेंस मैन्युफैक्चर्स और दुनियाभर से 150 कम्पनियों ने इस एक्स्पो में हिस्सा लिया है। इसके अलावा 30 से ज्यादा देशों के डिफेन्स मिनिस्टर्स और सैकड़ों बिजनेस लीडर्स भी यहां उपस्थित हैं।उन्होंने कहा कि आज का ये अवसर भारत की रक्षा-सुरक्षा की चिंता करने वालों के साथ-साथ पूरे भारत के युवाओं के लिए भी बड़ा अवसर है। इसके जरिए मेक इन इंडिया से भारत की सुरक्षा बढ़ेगी, वहीं डिफेंस सेक्टर में रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में जब 21वीं सदी की चर्चा होती है तो स्वाभाविक रूप से भारत की तरफ़ ध्यान जाता है। आज का ये डिफेंस एक्सपो भारत की विशालता, उसकी व्यापकता, उसकी विविधता और विश्व में उसकी विस्तृत भागीदारी का सबूत है। रक्षा और इकॉनोमी जैसे विषयों की जानकारी रखने वाले ज़रूर इस बात को जानते हैं कि भारत सिर्फ़ एक बाज़ार ही नहीं है। भारत पूरे विश्व के लिए एक अपार अवसर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि टेक्नॉलॉजी का गलत इस्तेमाल हो और टेररिज्म हो या फिर साइबर खतरा, ये पूरे विश्व के लिए एक बड़ी चुनौती हैं। नई सुरक्षा चुनौतियां को देखते हुए दुनिया की तमाम डिफेंस फोर्सेस, नई टेक्नॉलॉजी को इवॉल्व कर रही हैं। भारत भी इससे अछूता नहीं है। आर्टिलरी गन्स, एयरक्राफ्ट कैरियर, सब्मरीन, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट, कॉम्बैट हेलीकॉप्टर हों, ऐसे अनेक साजो-सामान आज भारत में ही बन रहे हैं। अब हमारा लक्ष्य ये है कि आने वाले पांच वर्ष में डिफेंस एक्सपोर्ट को पांच बिलियन डॉलर यानि करीब 35 हज़ार करोड़ रुपए तक बढ़ाया जाए। प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्रायल और उत्तर प्रदश सरकार को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया से भारत की सुरक्षा बढ़ेगी वहीं डिफेंस सेक्टर में रोजगार का इजाफा होगा। डिफेंस एक्सपो उप्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि: योगी आदित्यनाथमुख्यमंत्री योगी ने कहा कि डिफेंस एक्सपो हमारे के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता और मेक इन इंडिया के लिए यह आयोजन बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह आयोजन पूरे देश को सेेना के पराक्रम से अवगत करनेे का अवसर है। लखनऊ में इसका आयोजन होना बेहद महत्वपूर्ण है। हमारे लिए ये इसलिए बड़ा अवसर है क्योंकि प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर बनने जा रहा है। 25000 एकड़ के लैंड बैंक के साथ हमने इस दिशा में काम करना शुरू किया है। बेहतर कनेक्टिविटी और कानून व्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश बेहतर निवेश का स्थान बना है। डिफेंस एक्सपो ने इसे नई ऊंचाइयां दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिफेंस एक्सपो में 23 एमओयू यहां होने जा रहा है। इससे 50 हजार करोड़ का निवेश होगा। तीन लाख से अधिक रोजगार की सम्भावनाएं पैदा होंगी। हमारे पास एक्सप्रेस वे का नेटवर्क है। 11 नये एयरपोर्ट पर हम काम कर रहे हैं। रक्षा उत्पादों के साथ ही डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में ये आयोजन अहम भूमिका निभायेगा। भारत डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में आयेगा सामने राजनाथ रक्षा मंत्री राजनाथ​ सिंह ने कहा ने कहा कि लखनऊ में डिफेंस एक्सपो प्रधानमंत्री की सोच का परिणाम है। ये आयोजन डिफेंस एक्सपो के एक दशक के आयोजन में सबसे भव्य है। ये डिफेंस एक्सपो कई मायनों में पिछले आयोजन से अलग है। ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नये भारत के विजन की अभिव्यक्ति है। ऐसा आयोजन पहले कभी नहीं किया है। यह नए भारत के विजन को दर्शाता है। आने वाले दिनों में भारत डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में सामने आयेगा। नए भारत के विकास के लिए ऐसे आयोजन सुनहरे भविष्य की ओर ले जाएंगे। हम अपनी स्वदेशी क्षमता बनाने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। हम मेक इन इंडिया के माध्यम से रक्षा उत्पादों को बनाने में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं समृद्ध और सांस्कृतिक विरासत वाले लखनऊ में सभी का स्वागत करता हूं। ये शहर तहजीब,नजाकत,नफासत के लिए जाना जाता है।अतिथि देवो भव: का यहां पालन​ किया जाता है। आप सबका होना हमारे लिए गौरव का​ विषय है। इससे पहले रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डिफेंस एक्सपो में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान एयरोस्पेश मैन्युफैक्चरिंग हब पर केंद्रित एक शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
लखनऊ का एक्सपो अब तक सबसे बड़ा आयोजन है। यह लखनऊ में 200 एकड़ से अधिक जमीन पर हो रहा है जबकि चेन्नई में 80 एकड़ पर हुआ था। इस डिफेंस मेले में दुनियाभर के अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। दुनिया भर से आने वाले लोगों के लिए यहां टेंट सिटी बसाया गया है। एक्सपो में देश की 755 कंपनियां इसमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें 223 एमएसएमई सेक्टर की हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…