बुर्का पहनकर शाहीनबाग पहुंची गुंजा कपूर…

लखनऊ।हिन्द वतन समाचार…

बुर्का पहनकर शाहीनबाग पहुंची गुंजा कपूर…

शक होने पर मुस्लिम महिलाओं ने पकड़कर पुलिस को सौंप…

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में बुधवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रदर्शनकारी महिलाओं ने राजनीतिक विश्लेषक गुंजा कपूर पर बुर्का पहनकर वीडियो बनाने का आरोप लगाया। यह खबर फैलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।पुलिस को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने गुंजा कपूर को वहां से बाहर निकाला। ताजा जानकारी के अनुसार इस वक्त दिल्ली पुलिस गुंजा कपूर से पूछताछ कर रही है। वह बुर्का पहनकर प्रदर्शनस्थल पर आई थी।गौरतलब है कि शाहीन बाग में इन दिनों सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। इस दौरान कोई भी शख्स बिना चेकिंग के नहीं अंदर नहीं जा सकता। जब गुंजा कपूर वहां बुर्का पहनकर पहुंची तो महिलाएं उसकी चेकिंग करने लगीं। जब उसने अपना बदला नाम बताया। चेकिंग कर रही महिलाओं को शक हुआ तो उन्होंने आईडी कार्ड दिखाने को कहा जिसमें उसका नाम गुंजा कपूर ही था।गुंजा का कहना है कि वो वहां सिर्फ वीडियो बनाना चाहती थी और डर रही थी कि बिना बुर्के के जाएगी तो कोई उसे वीडियो बनाने नहीं देगा। वहीं प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि उसने नाम बदलकर वीडियो बनाने की कोशिश की।

सुहेल मारूफ की रिपोर्ट…