उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का किया विस्तार…

लखनऊ।हिन्द वतन समाचार…

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का किया विस्तार…

लखनऊ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद लखनऊ की रविवार को दारुल सफा में जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय चौरसिया ने की और संचालन जिला मंत्री ज्ञान प्रताप सिंह ने किया।बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह,जिला कोषाध्यक्ष रीना त्रिपाठी,जिला संयुक्त मंत्री अम्मार अली सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य इकाइयों के अध्यक्ष मंत्री उपस्थित रहे।बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।ब्लॉक की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।जिसमें बीकेटी अध्यक्ष आशीष मिश्रा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत शुक्ला,मंत्री राकेश खन्ना,संयुक्त मंत्री नेहा सिंह,कोषाध्यक्ष मोहम्मद अतीक,चिनहट ब्लॉक की अध्यक्ष संगीता राय,वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश सिंह,मंत्री मुनेंद्र पाल सिंह,कोषाध्यक्ष पूर्णिमा अरोड़ा,जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अली,विनोद गुप्ता,संतोष दिवाकर,निशा सिंह,वेद प्रकाश को पदाधिकारी घोषित किया गया।जिला कार्यकारिणी विस्तार में जिला संगठन मंत्री सीमा द्विवेदी,धीरेंद्र यादव,जयप्रकाश गुप्ता,जबीउल्ला सिद्दीकी,प्रभा कांत मिश्रा,प्रचार मंत्री सैयद मोहम्मद फैसल,ज्योति सिंह तथा ऑडिटर के पद पर राम सिंह यादव और अकाउंटेंट नोमान अहमद को बनाया गया।बैठक में पदाधिकारियों की घोषणा के बाद संगठन का एजेंडा तय किया गया जिसमें प्रस्ताव पारित किया गया कि जिले में पदोन्नति,चयन वेतनमान,रुके हुए एरियर की समस्याओं को लेकर शीघ्र निस्तारित कराया जाएगा तथा तय किया गया की 27 फरवरी 2020को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आयोजित होने वाले धरने में जंतर मंतर पर रैली में अधिक से अधिक शिक्षक भाग लेंगे।पुरानी पेंशन के इस धरने में जनपद लखनऊ से भारी संख्या में शिक्षकों द्वारा भाग लिया जाएगा।इसका संकल्प पारित हुआ।

ज्ञान सिंह की रिपोर्ट …