माली की सेना और ‘श्वेत’ सैनिकों के अभियान में 33 लोगों की मौत : संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ

माली की सेना और ‘श्वेत’ सैनिकों के अभियान में 33 लोगों की मौत : संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ

 

संयुक्त राष्ट्र, 06 अगस्त । संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने हाल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा है कि माली के सशस्त्र बलों ने कथित तौर पर मॉरिटानिया के साथ लगती सीमा के पास मार्च में “श्वेत सैनिकों” के साथ एक अभियान चलाया, जिसमें देश के कई अभियानों में से एक में कम से कम 33 नागरिकों को गोली मारकर हत्या कर दी गयी और जला डाला गया। सत्तारूढ़ सेना ने संभावित रूप से किराये के रूसी सैनिकों के साथ मिलकर ये अभियान चलाया है। माली में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के अनुसार, इस साल के पहले तीन महीनों में 543 नागरिक मारे गए और 269 घायल हुए।

एसोसिएटेड प्रेस (एपी) द्वारा शुक्रवार को प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों के पैनल ने कहा कि राजनीतिक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गयी है कि माली की सरकार और गैर-चरमपंथी सशस्त्र स्वतंत्रता समूहों के बीच 2015 के शांति समझौते को “जुलाई 2017 के बाद पहली बार पार्टियों के बीच टकराव के संभावित जोखिम से खतरा उत्पन्न हो गया है।” उन्होंने कहा, ‘‘एक करोड़ 20 लाख लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत है। पिछले साल यह आंकड़ा 59 लाख था। इनमें 19 लाख वैसे लोग शामिल हैं, जो मौजूदा मौसम के दौरान “कुपोषण” के खतरे का सामना कर रहे हैं।’’

संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की 78-पृष्ठ की रिपोर्ट में किसी भी घटना के संबंध में रूस के वैगनर समूह का नाम नहीं है, लेकिन इसमें कई अभियानों का वर्णन है, जहां मॉरिटानिया के साथ लगती सीमा के पास सेगौ क्षेत्र में रॉबिनेट एल अताये शहर में पांच मार्च के अभियान में श्वेत सैनिकों के साथ माली के सशस्त्र बल भी शामिल हो गए थे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…