जेठ पर धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने का आरोप…

जेठ पर धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने का आरोप..

बल्लभगढ़, 27 दिसंबर। गांव मुजेड़ी में एक प्लॉट को लेकर हुई धोखाधड़ी के मामले में एक विवाहिता ने अपने जेठ के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। राजा नाहर सिंह कॉलोनी निवासी बालकिशन की पत्नी अंजू लता आर्या ने बताया कि उसने एक प्लॉट 2014 में खरीदा था। प्लॉट गांव मुजेड़ी में है। उसने उसके कागज भरोसे के साथ अपने जेठ बिरमा के पास रखे थे। अब उसे पता चला है कि उसके जेठ ने उसे बिना बताए उस प्लॉट को अपने दोस्त को बेच दिया। उसके जेठ ने उस प्लॉट की जी.पी.ए मार्च 2021 में अपने दोस्त के नाम करा दी। इस बारे में उसे कुछ नहीं पता है। उसके बाद उसके जेठ ने पिछले साल 2020 में उसे बताया कि उसकी कंस्ट्रक्शन का करीब 15-20 लाख रुपये आना है और वह उस पैसे को उनके व उनके पति के खाते में डलवा देगा। उसने उसके 4-5 चेक साइन करके दे दिए। आरोप है कि उसके जेठ ने चेक द्वारा उसके खाते से अपने खाते में पैसे ट्रासंफर कर लिए। इसके बाद फरवरी में उनसे कहा उसकी बेटी विदेश पढने जा रही है। जिसके लिए उसे 5 लाख रुपये चाहिए। जोकि उसके प्लाट को गिरवी रखकर गाजियाबाद के किसी आदमी से लेने वाले है। इसके लिये उसे कुछ कागज साइन करने है। उसने अपने जेठ पर अंधा विश्वास किया और साइन कर दिए। आरोप है कि उसके जेठ ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए उसके प्लाट की जीपीए अपने दोस्त के नाम करा दी। और ट्रांजेक्शन दिखाने के लिए उसके खाते में रूपये डालकर खुद ने ही निकाल लिए और अपने खाते में आरटीजीएस करा ली। हालांकि अब उसने जीपीए कैंसिल करा दी है।अब उसका जेठ मरने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीडित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट