पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया…

पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया..

गुरुग्राम, 27 नवंबर। सिविल लाइंस स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही जिला स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में नेहरू स्टेडियम के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में कुल आठ पदक जीते। इसमें पांच स्वर्ण और तीन रजत पदक शामिल है। शनिवार को जिला खेल अधिकारी राज यादव ने पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए हर संभव सहयोग करने की बात कही।

राजकीय सीनियर सेकेंडरी बॉयज स्कूल में संपन्न हुई प्रतियोगिता में नेहरू स्टेडियम के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडों और कराटे में अद्भुत प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो कोच कुलवंत सिंह ने कहा कि पीयूष वर्मा ने अंडर-14 वर्ग में प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक, आकाश शर्मा ने अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक, कार्तिक ने अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक,वैभवी ने अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक व अमन ने अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी तरह पोयम शर्मा ने अंडर-17 वर्ग में रजत पदक हासिल किया। कराटे में भी पोयम शर्मा ने अंडर-17 वर्ग में प्रदर्शन करते हुए रजत, अमन अंडर-17 वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

जिला खेल अधिकारी राज यादव ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए आत्म सुरक्षा के गुरअति आवश्यक है। उभरती हुई प्रतिभाशाली बालिकाओं को विशेष तौर पर और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश सरकार भी खिलाड़ियों को हर सुविधा मुहैया करा रही है। जिससे खिलाड़ी पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन करते रहे। इस मौके पर रामपाल कोच, अशोक दुआ कोच भी साथ में मौजूद थे।

सिविल लाइंस स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 55वीं एसजीएफआई की ओर से 25 से 29 नवंबर तक कराटे और ताईक्वांडो प्रतियोगिता हुई। इसमें सरकारी से लेकर निजी स्कूलों से अंडर-14, 17 आयु वर्ग के 150 खिलाड़ी हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने पूरे दमखम के साथ प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया। पदक विजेता खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिसकी घोषणा कर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट