खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए ट्रायल 19 व 20 दिसम्बर को…

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए ट्रायल 19 व 20 दिसम्बर को…

फतेहाबाद, 27 नवंबर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आयोजन अगले वर्ष 5 से 14 फरवरी तक 25 खेलों के अंडर-18 आयु वर्ग (लड़के व लड़कियां) में हरियाणा में करवाया जा रहा है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल ने बताया कि हरियाणा राज्य की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन के लिए ट्रायल लिया जाना है। अंडर-18 आयु वर्ग में टीम इवेंट में एक जनवरी, 2003 को या इसके बाद जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि हैंडबॉल एवं खो-खो के लिए हिसार स्थित महावीर स्टेडियम में 19 दिसंबर को लड़कियों तथा 20 दिसंबर को लड़कों के लिए ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार से कबड्डी के लिए सर छोटू राम स्टेडियम में 19 दिसंबर को लड़कियों व 20 दिसंबर को लड़कों के लिए, वॉलीबॉल व फुटबॉल के लिए करनाल स्थित कर्ण सिंह स्टेडियम में 19 दिसंबर को लड़कियों व 20 दिसंबर को लड़कों, हॉकी के लिए शाहबाद के मार्कंडेश्वर हॉकी स्टेडियम शाहबाद में 19 दिसंबर को लड़कियों व 20 दिसंबर को लड़कों तथा बॉस्केटबॉल के लिए कैथल के सेक्टर 21 स्थित स्टेडियम में 19 दिसंबर को लड़कियों व 20 दिसंबर को लड़कों के लिए ट्रायल आयोजित कि जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न खेलों के ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, 10वीं अंकतालिका प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइट फोटो इत्यादि लेकर आना होगा।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट