बढ़ती महंगाई के विरोध में सडक़ों पर उतरे कांग्रेसी…

बढ़ती महंगाई के विरोध में सडक़ों पर उतरे कांग्रेसी…

भिवानी, 27 नवंबर। भिवानी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बढ़ती हुई महंगाई को लेकर आज शहर मे प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि आज महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है।

लोग परेशान है। सरकार को चाहिए कि वह महंगाई को कम करे जिससे आम आदमी को राहत मिल सके।

कांग्रेसी नेता परमजीत सिंह मडड़ू के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि आज पूरे शहर में पद यात्रा निकाली जा रही है।

परमजीत सिंह मडड़ू ने कहा कि देश महंगाई से जूझ रहा है। रसोई गैस, डीज़ल, पेट्रोल के दाम बढ़ गए है। लोग परेशान है। घरों का बजट बिगड़ गया है। आम आदमी परेशान है। किसानों को डीएसपी, यूरिया नही मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को उचित मात्रा में यूरिया, डीएसपी दिलवाये। पेट्रोल व डीज़ल की कीमतें कम करें।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट