बिजली के झूलते तार की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत, नौ घायल

झारखंड में बिजली के झूलते तार की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत, नौ घायल

गुमला (झारखंड), 16 अक्टूबर। झारखंड के गुमला जिले में बिजली के झूलते तार की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन श्रमिकों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार को डुमरटोली मोहल्ले में हुई। श्रमिक घटना के समय मिक्सचर मशीन ले जा रहे थे, तभी वह झूल रहे तार की चपेट में आ गए।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

ऐसे मिल जाएगा आपका खोया स्मार्टफोन!..

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो श्रमिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की मौत राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में शनिवार को हुई। घायलों का गुमला सदर अस्पताल और रिम्स में उपचार चल रहा है।

गुमला के उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने मृतक के परिजन के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। उप संभागीय पुलिस अधिकारी मनीष चंद्र लाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

असम राइफल्स ने भारत-म्यांमा सीमा के पास एनएससीएन-के (वाईए) के उग्रवादियों को पकड़ा