महिलाओं ने पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ज्वाईन की जेजेपी पार्टी

महिलाओं ने पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ज्वाईन की जेजेपी पार्टी

गन्नौर, 10 अक्टूबर। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यों व नीतियों तथा पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर कई नए कार्यकर्ता पार्टी को जवाईन कर रहे है। इस सभी उपलब्धियों को श्रेय पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं को जाता है जो संगठन को आगे ले जाने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे है। यह कहना है जेजेपी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया का। उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री के प्रयासों तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर वो दिन दूर नहीं है जब जेजेपी पार्टी

संगठन प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन बनकर उभरेगा। गन्नौर में आयोजित कार्यक्रम में जेजेपी जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया के नेतृत्व में समाज सेवी मीरा चौहान ने कई महिलाओं के साथ पार्टी को ज्वाईन किया। इसके अलावा सुनीता शर्मा, बेबी मलिक, सुनीता, संतोष, निशा तोमर, सिंधू, कमला, शकुंतला, मनीषा, गीता तथा नीरज ने भी पार्टी को ज्वाईन किया। जिलाध्यक्ष ने सभी महिला कार्यकताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन का मजबूत बनाने के लिए अपने क्षेत्र के सभी

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”हिन्द वतन” समाचार की रिपोर्ट

छात्रा को अगवा कर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप,

गांव का दौरा कर लोगों को गठबंधन सरकार द्वारा चलाई जा रही मानव कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करें ताकि पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का फायदा ले सके और अपना व अपने परिवार का विकास कर सके। जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने कहा कि हाल ही में उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से सालों से प्रदेश में चल रही ठेका प्रथा का समाप्त करने का कार्य किया गया। उप-मुख्यमंत्री के इस कदम से अब कच्चे कर्मचारी ठेकेदारों के शोषण से मुक्त हो गए है और अब सभी विभागों में कच्चे कर्मचारियों की भर्तियां करने के लिए सरकार एक निगम का गठन करेंगी जो सभी कच्चे कर्मचारियों की भर्तियां

करेंगा। इसके अलावा उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने चुनावी वायदे को पूरा करते हुए हरियाणा के युवाओं को स्थानीय नौकरियों में अपना हक दिलवाने का कार्य किया है। दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से ही आज युवाओं को स्थानीय प्राईवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।  इस दौरान गन्नौर हल्का अध्यक्ष अनिल त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भानाराम, रणधीर मलिक, जिला उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, पंचायती राज के जिला अध्यक्ष रमेशनाथ, मास्टर धर्मवीर धनखड़, रिच्छपाल मलिक तथा विनोद घसौली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”हिन्द वतन” समाचार की रिपोर्ट

पॉल्ट्री फॉर्म में काम करने वाले व्यक्ति की करंट लगने से मौत