भारतीय पर्वतीय महासभा मे संरक्षक बनाए गए बंशीधर भगत कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार…

भारतीय पर्वतीय महासभा मे संरक्षक बनाए गए बंशीधर भगत कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार…

उत्तराखंड:- आज लखनऊ के ताज होटल में, उत्तराखंड के भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान सरकार में शहरी विकास एवं संसदीय मंत्री बंशीधर भगत से राष्ट्रीय संस्था भारतीय पर्वतीय महासभा के प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्नल हुकुम सिंह बिष्ट एवं महासचिव अनुपम सिंह भंडारी के नेतृत्व में सप्रेम मुलाकात की,तथा उन्हें संस्था के प्रत्यक्ष उद्देश्य के बारे में अवगत कराया,और उनका आशिर्वाद लिया और उन्होंने सहर्ष संस्था की विशिष्ठ सदस्यता ग्रहण कर संस्था के संरक्षक का पद स्वीकार किया एवं उसकी स्वीकृति पत्र संस्था को दिया। समाज और देश के उत्थान में संलिप्त इस संस्था को, उनके इस सम्पूर्ण सहयोग के लिये तहे दिल से आभार !
राष्ट्रीय महासचिव अनुपम सिंह भंडारी ने बताया माननीय मंत्री बंशीधर भगत ने भारतीय पर्वतीय महासभा के गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए संस्था का विशिष्ट सदस्य बनकर संस्था के संरक्षक के पद को सहर्ष स्वीकार किया और संस्था को दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति का आशीर्वाद भी दिया तथा संस्था की हरसंभव सहायता के लिए भी कहा तथा संस्था का संरक्षक बनने पर आभार व्यक्त करते हुए लखनऊ में रह रहे पर्वतीय लोगों हेतु पर्वतीय जनप्रतिनिधि की भागीदारी की पैरवी हेतु आग्रह किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य सलाहकार पान सिंह भंडारी संयोजक कैलाश उपाध्याय,सदस्य श्री उमेश सिंह केड़ा एवं दिनेश उप्रेती जी थे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…