निगम कमिश्नर ने कार्यालय का निरीक्षण किया

निगम कमिश्नर ने बल्लभगढ़ कार्यालय का निरीक्षण किया

बल्लभगढ़, 06 अक्टूबर। नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने बुधवार को सुबह बल्लभगढ़ निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जहां उनको निरीक्षण करते हुए कई खामियां दिखाई दीं। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को खामियों को दुरुस्त करने के आदेश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा नगर निगम लोगों को सुविधा देने के लिए है यदि कोई व्यक्ति

शिकायत करता है तो उस पर तुरंत सुधार करने की जरूरत है। दोबारा वह शिकायत नहीं आनी चाहिए। इसको लेकर अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। हाउस टैक्स और प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन जमा कराने की जो प्रक्रिया है उसको सुधार किया जाएगा क्योंकि सरकार ने सभी चीजें ऑनलाइन की हुई हैं। निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने के कर्मचारियों के रिकॉर्ड भी चेक किए और जो पुरानी फाइल में पड़ी हुई थी उनको लेकर सख्त दिशानिर्देश उनकी तरफ से दिए गए है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

चौकाने वाली घटना, पति बना आत्मघाती हमलावर…