युवती ने साथी संग सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर गोली चलाई…

युवती ने साथी संग सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर गोली चलाई…

गाजियाबाद। मोरटा गांव में एक युवती ने अपने युवक साथी के साथ मिलकर सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर गोली चला दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। गोली चलाकर भाग रहे दोनों आरोपियों को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त तमंचा और स्कूटी बरामद की है। इस संबंध में पीड़ित सिक्योरिटी सुपरवाइजर शोभित गर्ग ने पुलिस में तहरीर दी है। उसने बताया कि उनके पड़ोसी ओम प्रकाश त्यागी ने उन्हें अपने मकान की रखवाली का जिम्मा सौंपा था। वहीं मेरठ के रहने वाले मोनू कुमार और ज्योति त्यागी ओमप्रकाश त्यागी के मकान में घुसने के लिए जबरन चाबी मांग रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने गोली चला दी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…