भगवान श्रीराम के जन्म की लीला का मंचन

भगवान श्रीराम के जन्म की लीला का मंचन

मुरादनगर, 03 अक्टूबर। रावली मार्ग पर चुंगी नंबर तीन स्थित रामलीला मैदान में शनिवार रात श्री बड़ी रामलीला कमेटी द्वारा भगवान श्रीराम के जन्म की लीला का मंचन किया गया। रामलीला कलाकार संदीप तिवारी ने बताया कि पृथ्वी पर रावण का अत्याचार बढ़ गया था। तब भगवान विष्णु ने भक्तों के उद्धार के लिए राम जी के अवतार में जन्म लिया।

वृंदावन से आए व्यास कैलाश शार्म ने रामायण चौपाइयों के संगीतमय वर्णन कर भगवान श्रीराम जन्म लीला का भव्य मंचन किया। कलाकारों द्वारा कई तरह की झांकी भी निकाली गई। इस मौके पर संजीव त्यागी, नितिन गोयल, रोहताश मित्त, परमानंद गर्ग, सतीश मित्तल, दीपक,अंकित गर्ग सहित अनेक लोग मौजूद थे।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

युवती के साथ उसी के मंगेतर ने ही नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म किया…