नगर पालिका की चेयरमैन के भतीजे पर हमला, हवाई फायरिंग

नगर पालिका की चेयरमैन के भतीजे पर हमला, हवाई फायरिंग

ग्रेटर नोएडा। दादरी नगर पालिका की चेयरमैन के भतीजे के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की और कई राउंड हवाई फायरिंग कर भाग गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस को आशंका है कि यह हमला पारिवारिक विवाद के चलते हुआ है। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है।

दादरी नगर पालिका की चेयरमैन गीता पंडित का भतीजा विवेक शनिवार की रात घर से बाहर था। बताया जाता है कि फोन पर उसकी किसी के साथ कहासुनी हो गई।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

*अस्पताल के वार्ड में भर्ती युवती से बाथरूम में रेप, आरोपी मौके से गिरफ्तार*

इसके बाद अज्ञात युवकों ने घर के बाहर उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने करीब पांच राउंड फायरिंग भी की। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। चेयरमैन के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना

कैद हो गई है। बता दें कि गीता पंडित के पति विजय पंडित की कुछ वर्ष पहले कस्बे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कोतवाली दादरी प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

तिहरे हत्याकांड से दहल गया शहर, पति-पत्नी व बेटे को बेरहमी से मार डाला…