नौ साल की बच्ची को मकान मालिक ने बनाया अपनी हवस का शिकार

नौ साल की बच्ची को मकान मालिक ने बनाया अपनी हवस का शिकार…..

दो दिन पहले एक अन्य ने भी किया दुष्कर्म: पाॅक्सो एक्ट में मामला दर्ज

लखनऊ/नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़िता के मकान मालिक ने ही वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। पुलिस दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मामला

दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़ित बच्ची परिवार के साथ वेलकम इलाके में किराए पर रहती है। वह एक स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। पीड़िता के अनुसार, उसका परिवार तीसरी मंजिल पर रहता है, जबकि मकान मालिक भूतल पर रहता है। वारदात वाले दिन माता-पिता काम पर गए हुए थे। दोपहर में वह अपनी छोटी बहन के साथ अकेली

थी, बहन सो रही थी तभी मकान मालिक रामा उसके कमरे में आया और उसका हाथ कपड़कर अपने कमरे में नीचे लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इसी दौरान पीड़िता की मां खाना खाने के लिए घर आ गई और उसने रामा को बेटी के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद मकान मालिक मौके से फरार हो गया। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बच्ची की काउंसलिंग कराई गई। फिर बच्ची का अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने मामला

दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता का यह भी आरोप है कि दो दिन पहले भी एक व्यक्ति उसे रामा के कमरे में लेकर गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। उस व्यक्ति को वह नहीं पहचानती है, लेकिन वह रामा का जानकार था। उसने दुष्कर्म करने के बाद उसे 50 रुपये भी दिए और किसी को कुछ नहीं बताने को कहा। डर की वजह से उसने यह बात माता पिता को नहीं बताई थी। फिलहाल, पुलिस मामले की भी जांच कर रही है।

”हिन्द वतन” समाचार की रिपोर्ट