शर्मनाक : चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म…..

शर्मनाक : चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म…..

वीडियो भी बनाया, वायरल करने की धमकी दे 11 लाख व जेवर भी हड़प लिए

लखनऊ/पलवल। हरियाणा के पलवल के कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और लगभग 11 लाख रुपये हड़प कर सोने-चांदी के आभूषण बिकवा दिए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई सुरेखा के अनुसार 35 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2015 में फेसबुक के

जरिए उसकी जान-पहचान प्रकाश विहार कॉलोनी निवासी सोमदत्त नामक युवक से हुई थी। 8 अगस्त 2015 को आरोपी ने बहाने से पीड़िता को अपने घर बुलाया। वहां उसने चाय पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। पीड़िता का आरोप है कि बेहोशी की हालात में युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लगभग आधे घंटे बाद उसे होश आया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील वीडियो दिखाते हुए उसे वायरल करने की धमकी दी। उसके बाद आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी

देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच उसने पीड़िता से अलग-अलग तारीख में लगभग दस लाख 50 हजार रुपये भी ले लिए। यही नहीं उसके जेवर भी गिरवी रखवा दिए। गत 23 अगस्त वर्ष 2021 को भी आरोपी ने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के गुमशुम रहने का कारण पति ने पूछा तो उसने घटना के बारे में उसे बताया। पति की मदद से आरोपी खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,