महिला को कार में अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

महिला को कार में अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

पलवल। एक अन्य घटना में महिला का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। होड़ल थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय महिला का कार में अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसके पति के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई रचना के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 24 मई को वह दवाई लेने के लिए होड़ल गई थी। वह बस अड्डे पर सवारी का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान काले रंग की कार आई, जिसमें से दो युवक उतरे और उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए। उसी दौरान पीड़िता के पति ने देख लिया और बाइक से पीछा किया। युवक उसे होडल स्थित एक कुलर के गोदाम में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद पीड़िता का पति वहां पहुंच गया। आरोपियों ने उससे मारपीट की और वहां भगा दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।