द्रमुक नेता वीरपंडी ए राजा का निधन

द्रमुक नेता वीरपंडी ए राजा का निधन

चेन्नई, 02 अक्टूबर। द्रमुक नेता और पूर्व विधायक वीरपंडी ए. राजा का शनिवार को सलेम में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। आज उनका जन्मदिन भी था। राजा पूर्व मंत्री दिवंगत वीरपंडी एस. अरुमुगम के बेटे थे, जो सलेम जिले में द्रमुक के मजबूत नेता थे।

राजा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने राजा की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

“हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट