इन 5 हिस्टोरिकल जगहों पर घूमने के साथ-साथ प्राप्त करें नॉलेज…

इन 5 हिस्टोरिकल जगहों पर घूमने के साथ-साथ प्राप्त करें नॉलेज…

ऐतिहासिक जगहों पर घुमने से हमें बहुत सी जानकारी मिलती है। उस जगह की रिसर्च करने से हमें उसकी महत्ता का पता चलता है। अगर आप इन अनोखी और पुरानी जगहों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो जरूर घूमें इन 5 हिस्टोरिकल जगहों पर।

जेरिको, फिलिस्तीन-

फिलिस्तीन का जेरिको दुनिया का सबसे पुराना शहर है। जेरिको में लोगों ने 11000 साल पहले से ही रहना शुरू कर दिया था। यह जॉर्डन नदी के किनारे पर बसा 20,000 की आबादी वाला एक कस्बा है। 1967 तक यह शहर जॉर्डन के कब्जे में था, पर 1967 के बाद इस पर इजरायल का कब्जा हो गया।

बाइब्लोस, लेबनान-

लेबनान का बाइब्लोस दुनिया का दूसरा सबसे पुराना शहर है। पहले लिबान को जिबल के रूप में जाना जाता था। हिस्टोरिकल डॉक्यूमेंट के अनुसार यह 7000 साल पुराना शहर है। अभी फिलहाल यह शहर लेबनान के खास टूरिस्ट अट्रैक्शन में से एक है। यहां पर लोग पुराने मंदिर, कैसल और चर्च देखने जाते हैं। यहां पर ज्यादातर मॉन्यूमेंट्स 12वीं सदी में बनाए गए थे।

एलेप्पो, सीरिया-

दुनिया का तीसरा पुराना शहर है एलेप्पो। यह शहर 6300 साल पहले बना था। सीरिया का यह दूसरा सबसे बड़ा नगर भूमध्य सागर के तट से थोड़ी दूरी पर बसा है। यह एशिया और यूरोप के बीच बिजनेस के लिए प्रसिद्ध है।

दमासकस, सीरिया-

सीरिया का दमासकस भी तीसरा पुराना शहर है। दमासकस की हिस्ट्री के साथ-साथ इसका शहर भी बहुत मशहुर है। यहां की जगहें आज भी सैलानियों को अपनी तरफ अकर्षित करती हैं।

सुसा, ईरान-

सुसा शहर दुनिया का पांचवां सबसे पुराना शहर है। जो सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मशहूर है। इस शहर में बसे लोगों की आबादी 65,000 के लगभग है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…