मुख्य सचिव पद पर अनिरुद्ध तिवारी की तैनाती

पंजाब के मुख्य सचिव पद पर अनिरुद्ध तिवारी की तैनाती

चण्डीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य के मुख्य सचिव पद से विनी महाजन को आज हटा दिया। उनके स्थान पर 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी सूबे के नए मुख्य सचिव होंगे। विनी महाजन को गुरुवार सुबह ही पंजाब के मुख्य सचिव पद से हटा दिया गया। उन्हें पिछले वर्ष 26 जून को कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। सूबे में मुख्यमंत्री बदलने के बाद उनका हटना तय माना जा रहा था।

मुख्य सचिव पद की दौड़ में रवनीत कौर, संजय कुमार और वीके सिंह आदि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भी थे, जिन्हें दरकिनार कर अनिरुद्ध तिवारी को लाया गया है। हालांकि तिवारी उनके मुकाबले जूनियर हैं। वह अभी तक अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) के पद पर थे। इससे दो दिन पहले ही राज्य सरकार ने सूबे के 9 आईएएस अधिकारियों और दो पीसीएस अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया था।

“हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट