इन आसान स्टेप से सजाएं पूजा की थाली.

27 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं सजी थाली से पूजा करना शुभ मानती हैं। इस थाली को ‘बाया’ भी कहते हैं, जिसमें सिंदूर, रोली, जल और सूखे मेवे रखते हैं। करवा चौथ के व्रत और पूजा में इस थाली का खासा महत्व होता है। इसलिए कुछ महिलाएं खुद भी ये थाली सजाती हैं। आइए जानते हैं पूजा के लिए थाली सजाने के आसान स्टेप…
1. एक साफ थाली लें और रुई को तेल में डुबाकर थाली के ऊपर शुभ चिह्न बनाएं।
2. अब थाली पर चुटकी से सिंदूर, हल्दी या रंगोली कलर डालकर थाली को अच्छी तरह हिलाएं। जितना रंग थाली के ऊपर टिके उसे रहने दें। बाकी बचे रंग को हटा दें।
3. आपकी थाली पर एक अच्छा सा डिजाइन आ जाएगा। अब इस डिजाइन के आसपास हीरे, मोती, नग और अन्य कई सजावटी सामग्री का इस्तेमाल किया जा सकता है।
4. मेहंदी की तरह कलर के कोन लेकर थाली पर सुंदर आकृति भी बनाई जा सकती है।
5. थाली और करवा के किनारों पर अलग-अलग रंगों की लेस चिपकाने से सुंदरता को और ज्यादा बढ़ाया जा सकता है।