घटे मरीज, पूर्वोत्तर में कोरोना नियंत्रण की ओर

मिजोरम में भी घटे मरीज, पूर्वोत्तर में कोरोना नियंत्रण की ओर

-17 मरीजों की मौत

गुवाहाटी। पूरे पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब पहले के कम हुई है। काफी समय बाद कामकाजी दिनों में भी मिजोरम में एक दिन में नये मरीजों की संख्या घटकर पांच सौ के आसपास आ गयी है। पूरे पूर्वोत्तर में हालांकि अभी भी प्रतिदिन करीब डेढ़ हजार नये मरीजों की शिनाख्त हो रही है। लगभग 23 हजार मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

मंगलवार सुबह तक हाल के 24 घंटों के दौरान त्रिपुरा ऐसा राज्य हैं, जहां इस दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। पूर्वोत्तर में नये संक्रमितों की संख्या एक हजार, 494 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख, 76 हजार, 344 हो गई है। इनमें 10 लाख, 39 हजार 211 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में एक हजार 830 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं। इस

समय पूर्वोत्तर के राज्यों में 23 हजार, 994 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 11 हजार, 390 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 17 मरीजों की मौत हुई है। असम में 455 कोरोना संक्रमित नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या पांच लाख, 98 हजार, 423 पहुंच गई है, जबकि पांच लाख, 87 हजार, 632 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 517 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तीन हजार, 637 मरीजों का इलाज

विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक पांच हजार, 807 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 10 मरीजों की मौत हुई है। मणिपुर में 178 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या एक लाख, 18 हजार, 673 है जबकि एक लाख, 14 हजार, 658 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 183 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा दो हजार, 183 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर

में अब तक एक हजार, 832 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई है। त्रिपुरा में 14 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 83 हजार, 851 हो गई है जबकि 82, हजार 647 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 45 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 336 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। त्रिपुरा में इस महामारी से 805 मरीजों की मौत हो चुकी है। मिजोरम में पिछले 24 घंटों के दौरान 558 नये

मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 79 हजार, 729 हो गई है। इनमें से 66 हजार, 57 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान एक हजार 721 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 13 हजार, 411 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 261 है। पिछले 24 घंटों के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 174 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल

मरीजों की संख्या 79 हजार, 667 हो गई है जबकि 76, हजार 391 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 168 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल एक हजार, 896 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से एक हजार, 380 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में भी 56 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 54 हजार, 126 है जबकि 53 हजार, 444

मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 67 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 410 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 272 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई है। सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 16 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 30 हजार 971 हो गई है। इनमें से 29 हजार, 630 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 74 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 654

मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 380 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई है। नगालैंड में 43 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 30 हजार, 907 है। राज्य में कुल 28 हजार, 835 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 55 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 467 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 654 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

“हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट