अवैध असलाहो के साथ 02 अभियुक्त पुलभट्टा पुलिस टीम की गिरफ्त में

अवैध असलाहो के साथ 02 अभियुक्त पुलभट्टा पुलिस टीम की गिरफ्त में

खटीमा/उधमसिंह नगर :– श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद मे चलाये जा रहे अवैध असलाहो का कारोबार करने वाले व्यक्तियों की धर-पकड़ अभियान के अन्तर्गत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के कुशल मार्ग निर्देशन में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के नेतृत्व में थाना के पुलिस टीम द्वारा आज दिनाक 07/09/2021 को रात्री के समय 03:40 बजे ग्राम फिरोजपुर स्थित मस्जिद तिराहे के पास से संदिग्ध अवस्था में मिले 02 व्यक्तियो क्रमशः विरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व० विनय पाल सिंह निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना पुलभट्टा जिला ऊधम सिंह नगर व अवधेश कुमार सिंह पुत्र स्व० स्वयंपाल

सिंह निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना पुलभट्टा जिला ऊधम सिंह नगर को चैक किया गया तो वीरेन्द्र प्रताप सिंह उपरोक्त के कब्जे से एक अदद अवैध 38 बोर रिवाल्वर व 12 अदद जिन्दा कारतूस 38 बोर तथा अवधेश कुमार उक्त के कब्जे से एक अदद अवैध 12 बोर पोनिया नाजायज व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुये, जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0 FIR NO 138/2021 धारा 3/25 A Act बनाम विरेन्द्र प्रताप सिंह आदि उपरोक्त पंजीकृत किया गया है व उक्त दोनो पकड़े गये व्यक्तियों को माननीय न्यायालय में पेशी हेतु भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणः

1-विरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व0 विनय पाल सिंह निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना पुलभट्टा जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 35 वर्ष –

2- अवधेश कुमार सिंह 40 वर्ष पुत्र स्व० स्वयंपाल सिंह निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना पुलभट्टा जिला ऊधमसिंह नगर

बरामदगी:
1-अभि0 विरेन्द्र प्रताप सिंह उक्त के कब्जे से एक अदद अवैध 38 बोर रिवाल्वर व 12 अदद जिन्दा कारतूस 38 बोर।

2-अभियुक्त अवधेश कुमार सिंह उक्त के कब्जे से एक अदद 12 बोर पोनिया नाजायज व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर

पुलिस टीमः
1 श्री विनोद जोशी थानाध्यक्ष थाना पुलभट्टा –
2-उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र भट्ट थाना पुलभट्टा
3- कानि0 649 ना0पु0 मनमोहन सिंह – थाना पुलभट्टा
4-कानि0 614 ना0पु0 इन्द्र प्रकाश थाना पुलभट्टा

पत्रकार गुड्डू खान की रिपोर्ट