पुलिस कार्यवाही में 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार…

पुलिस कार्यवाही में 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार…
01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जीवित, 01 खोखा कारतूस बरामद…
जनपद अमेठी/थाना शिवरतनगंज दिनांक 30.08.2021 को थाना शिवरतनगंज पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर शेखनगांव मोड़ गंदा नाला के पास बदमाश की घेराबन्दी की गई तो बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जिसमें उ0नि0 श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में पुरस्कार घोषित अभियुक्त इंशाद उर्फ इशात घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जीवित, 01 खोखा कारतूस बरामद हुए। घायलो को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना संडीला जनपद हरदोई में पंजीकृत मु0अ0सं0 587/2020 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
इस सम्बन्ध में थाना शिवरतनगंज पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त 
1-इंसाद उर्फ इशात निवासी दिलावलगढ़ थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…