लूट की घटना का अनावरण 06 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार लूट के 08 लाख 69 हजार रूपये नगद चोरी की…

लूट की घटना का अनावरण 06 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार लूट के 08 लाख 69 हजार रूपये नगद चोरी की…
02 मोटर साइकिल 04 अवैध तमंचा 315 बोर, 06 जीवित कारतूस घटना में प्रयुक्त 05 मोबाइल फोन बरामद…
जनपद आगरा/थाना सिकन्दरा दिनांक 30.08.2021 को थाना सिकन्दरा व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर टीएसएफ पुल के पास चेकिंग के दौरान 06 शातिर अभियुक्तों 1-करन 2-सूरज 3-आरिफ 4-कप्तान 5-कुलदीप 6-शैलेन्द्र उर्फ शैलू को गिरफ्तार कर लूट की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से लूट के 08 लाख 69 हजार रूपये नगद, चोरी की 02 मोटर साइकिल, 04 अवैध तमंचा 315 बोर, 06 जीवित कारतूस, घटना में प्रयुक्त 05 मोबाइल फोन बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिसमें अभियुक्त करन के विरूद्ध जनपद मथुरा, आगरा के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, आम्र्स एक्ट आदि के 23 अभियोग, एवं अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध लूट, आम्र्स एक्ट आदि के कई अभियोग पंजीकृत है। दिनांक 24.08.2021 को थाना सिकन्दरा क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना सिकन्दरा पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद रूपया उक्त लूट की घटना से सम्बन्धित है।
इस सम्बन्ध में थाना सिकन्दरा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-करन निवासी बरौली थाना बल्देव जनपद मथुरा।
2-सूरज निवासी मांगरौल गूजर बड़ी पार्टी थाना सिकन्दरा जनपद आगरा।
3-आरिफ निवासी बरौली थाना बल्देव जनपद मथुरा।
4-कप्तान निवासी मांगरौल गूजर बड़ी पार्टी थाना सिकन्दरा जनपद आगरा।
5-कुलदीप निवासी होली मोहल्ला बाल्मीकि बस्ती रूनकता थाना सिकन्दरा जनपद  आगरा।
6-शैलेन्द्र उर्फ शैलू निवासी नगला देह थाना मांट जनपद मथुरा।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…