“झण्डा लगाओ, सरकार बनाओ” अभियान की भवानीगंज वार्ड से हुई शुरूआत…

“झण्डा लगाओ, सरकार बनाओ” अभियान की भवानीगंज वार्ड से हुई शुरूआत…

सपा के नगर अध्यक्ष व पूर्व विधायक ने पदाधिकारियों के साथ घरों पर जाकर लगाए झण्डे…

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिये महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित‌ के नेतृत्व में लखनऊ 171-पश्चिम विधानसभा के भवानीगंज वार्ड से “झण्डा लगाओ, सरकार बनाओ” अभियान का सोमवार को शुभारम्भ किया गया। महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने अपनी नगर कमेटी के साथ बूथ प्रभारी मो. वसीम, श्रीमती रूबी, मो. शफीक, आशू जोशी, एजाज, आदर्श कौशल, शाहबाज खान, मो. फैजी, मो. मोईन, अभिषेक, मो. अरशद, मुजम्मिल एवं नेमेन्द्र सिंह चौहान के घर जाकर उनसे कुशलक्षेम लिया और उनके घर पर झण्डा लगाया।
इस अवसर पर वार्ड के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा अपार जनसमर्थन व स्नेह प्राप्त हुआ।‌ कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व विधायक मो. रेहान नईम एवं विधानसभा अध्यक्ष मिर्जा जफर इकराम को भण्डारी चक्‍की पर माला पहनाकर की गई। महानगर अध्यक्ष एवं नगर कमेटी का सैफ हसनैन द्वारा मेहदीगंज चौराहा पर, पूर्व पार्षद दिलदार अली द्वारा भवानीगंज-नेशनल कालोनी स्थित अपने आवास पर, चाँद कुरैशी द्वारा लकड़मंडी एवं मो. हसनैन द्वारा कच्ची कालोनी में स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष एवं नगर कमेटी ने बूथ प्रभारियों एवं पार्टी के शुभचिन्तकों के घर जाकर क्षेत्र की जनता से सम्पर्क कर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया।
इस कार्यक्रम में नगर कमेटी की ओर से पूर्व प्रदेश सचिव इरशाद अहमद गुड्डू, महानगर महासचिव सौरभ सिंह यादव, नगर उपाध्यक्ष नवीन धवन बंटी, एखलाक अहमद मुन्ना, राजकुमार मौर्या, अहमर शफी बबलू खान, महानगर कोषाध्यक्ष- संतोष श्रीवास्तव, नगर सचिव‌ अवनीश कुमार यादव, मनोज चौरसिया, अजीम अहमद, विवेक सोनकर मोंटू, अमित कुमार यादव, शहाबुद्दीन, किरन पाण्डेय, मुनव्वर आलम कुरैशी, राजेन्द्र पाण्डेय बिल्लू, राजीव पाण्डेय, कहकशा सिद्दीकी, निधि श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, निशांत बेगम, शानू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,