महिला ने दुष्कर्म किए जाने, धमकी देने, गर्भपात कराने और…

महिला ने दुष्कर्म किए जाने, धमकी देने, गर्भपात कराने और…

स्वास्थ्य मंत्री👆 :- आरोपी चालक को हटाया

धोखाधड़ी कर सात लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप…

स्वास्थ्य मंत्री ने यौन शोषण के आरोपित चालक को हटाया…

रांची, 11 जून। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने यौन शोषण के आरोपित चालक को उसके पद से हटा दिया है। उस पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा है। यह मामला सामने आते ही मंत्री ने गुरुवार की देर रात ही उसे तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया। मंत्री के प्रेस सलाहकार संजय ठाकुर ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर के कदमा में रहने वाली एक महिला ने जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में चालक प्रद्युत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने दुष्कर्म किए जाने, धमकी देने, गर्भपात कराने और धोखाधड़ी कर सात लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…